पुलिस मुठभेड़ : उद्यमी के घर दिनदहाड़े डाली थी डकैती
अमृत विचार, गाजियाबाद । जिले में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इनमें पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुधीर शर्मा के पैर में गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बता दें कि पकड़े गए ईनामी बदमाश ने एक उद्यमी के घर …
अमृत विचार, गाजियाबाद । जिले में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इनमें पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुधीर शर्मा के पैर में गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बता दें कि पकड़े गए ईनामी बदमाश ने एक उद्यमी के घर में डकैती डाली थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस सम्बन्ध में सीओ अंशु जैन ने बताया, कि जनपदीय स्वाट टीम और सिहानी गेट थाने की पुलिस मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे हमदर्द चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने सफेद रंग की बाइक सवार एक युवक को रूकने का इशार किया, लेकिन बाइक सवार ने रफ्तार बढ़ा दी।
इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार का पीछे किया और घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में जा लगी। उसकी पहचान सुधीर शर्मा के रूप में हुई। सुधीर ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव बिरौड़ी का रहने वाला है।
उसके ऊपर गाजियाबाद पुलिस से डकैती के मामले में 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। सुधीर शर्मा के खिलाफ उत्तराखंड में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। एनकाउंटर में हेड कॉन्स्टेबल इरफान की दाहिनी बाजू में भी गोली लगी है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर : पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, अन्तर्राज्यीय बाइकचोरियों को देते थे अंजाम
