वारदात : इंटर के छात्र की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
अमृत विचार, कानपुर । शहर में घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को चकेरी से लापता हुए छात्र का शव मंगलवार को श्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में मिला है। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। छात्र के आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने …
अमृत विचार, कानपुर । शहर में घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को चकेरी से लापता हुए छात्र का शव मंगलवार को श्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में मिला है। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। छात्र के आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार और एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
चकेरी के श्याम नगर डी- ब्लॉक निवासी संजय सरकार एक ज्वैलरी की दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी नीता और 18 वर्षीय बेटा रोनिल था। उन्होंने बताया कि रोनिल श्याम नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में इंटरमीडिएट का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल गया था लेकिन दोपहर बाद वह घर नहीं लौटा।
इसपर मां नीता जानकारी करने के लिए स्कूल पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी के बाद रोनिल के घर जाने की जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की रात उन्होंने चकेरी थाने में रोनिल की गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह श्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में रोनिल का शव मिलने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की ड्रेस और घटनास्थल के पास मिले आईकार्ड से स्कूल से जानकारी की। इसके बाद छात्र के घरवालों को जानकारी दी गई। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। डीसीपी ईस्ट रवींद्र कुमार और एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलाकर भी जांच कराई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऊपर से कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे है।चिकित्सकों से परीक्षण करया जा रहा है। इस घटना के संदर्भ में बिसरा परीक्षण भी करवाया जाना निश्चित किया गया है। जाँच के लिए अलग अलग 5 टीमों का गठन किया गया है ।
यह भी पढ़ें:- बरेली: घर से टहलने के लिए निकले युवक का मिला शव, हत्या का आरोप
