लखनऊ: जितिन प्रसाद ने किया लोक निर्माण विभाग मुख्यालय का औचक निरीक्षण, की कार्रवाई
लखनऊ, अमृत विचार। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कुछ देर पहले लोक निर्माण विभाग मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागाध्यक्ष को लापरवाही का दोषी मानते हुए स्पष्टीकरण माँगा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार कि प्राथमिकता लोक कल्याण है, और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जितिन प्रसाद …
लखनऊ, अमृत विचार। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कुछ देर पहले लोक निर्माण विभाग मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागाध्यक्ष को लापरवाही का दोषी मानते हुए स्पष्टीकरण माँगा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार कि प्राथमिकता लोक कल्याण है, और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जितिन प्रसाद ने कार्य में लापरवाही के चलते बाराबंकी जिले के दो इंजीनियरों को सस्पेंड करने कि कार्रवाई भी की है।
लखनऊ:पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने किया लोक निर्माण विभाग मुख्यालय का औचक निरीक्षण#jitinprasad #PWD #yogisarkar #nirikshan #amritvicharnews pic.twitter.com/IunW0Da9B9
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 1, 2022
बताते चलें कि मंत्री जितिन प्रसाद बीते दिनों कानपुर, बाराबंकी समेत कई जिलों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान कई जगह काम में लापरवाही देखने को मिली। जिसपर उन्होंने एक्शन लिया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष से रोज विभागीय कार्यों कि रिपोर्ट देने को कहा था। उनके इस आदेश पर अमल न करने पर विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण देने को कहा है।
ये भी पढ़ें-बहराइच : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, छह घायल, एक रेफर
