मां श्रीदेवी की फिल्मों के बारे में बात करती नजर आईं जान्हवी कपूर, कही ये बड़ी बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि उनकी मां श्रीदेवी की फिल्मों का रीमेक किसी अभिनेत्री को नहीं करना चाहिए। जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी। इसी बीच जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी और उनकी फिल्मों …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि उनकी मां श्रीदेवी की फिल्मों का रीमेक किसी अभिनेत्री को नहीं करना चाहिए। जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी। इसी बीच जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी और उनकी फिल्मों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें:-लगातार मिल रही धमकियों के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, Y+श्रेणी की दी गई सेक्योरिटी
इस वीडियो में जान्हवी ने कहा कि उनकी मां की फिल्मों का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए। जान्हवी कपूर के इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में जान्हवी कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि मुझे लगता है कि किसी को श्रीदेवी की फिल्म का रीमेक नहीं करना चाहिए, क्योंकि कोई भी उनकी तरह काम नहीं कर पाएंगी।
ये भी पढ़ें:-‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ को लेकर चर्चा में राजकुमार राव, फिल्म का ट्रेलर रिलीज
