निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने में तीन बीएलओ पर गिरी गाज
अमृत विचार, लखनऊ। निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने और ड्यूटी पर गैर हाजिर मिलने पर डीएम ने तीन बीएलओ पर सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही डीएम ने बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। राजधानी में निकाय चुनाव की रणनीति तैयारी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से बीएओ की …
अमृत विचार, लखनऊ। निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने और ड्यूटी पर गैर हाजिर मिलने पर डीएम ने तीन बीएलओ पर सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही डीएम ने बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
राजधानी में निकाय चुनाव की रणनीति तैयारी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से बीएओ की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को डीएम सूर्यप्रकाश गंगवार चिल्ड्रेन पैलेस स्कूल पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो इस दौरान तीन बीएलओ गैर हाजिर मिले।
यह लापरवाही देखकर डीएम का पारा हाई हो गया। इसके बाद डीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें:- गोरखपुर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक
