काशीपुर: लंबित विवेचना का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर के महानिदेशक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी) गोरखपुर तारिक अहमद ने काशीपुर पहुंचकर आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर तारीक अहमद ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने माल खाना, हत्यारों का …

काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर के महानिदेशक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी) गोरखपुर तारिक अहमद ने काशीपुर पहुंचकर आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर तारीक अहमद ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने माल खाना, हत्यारों का रखरखाव, बैरक, साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा और दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन में जवानों की समस्याओं को सुना। पोस्ट पर लंबित विवेचना के बारे में जानकारी लेकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहां पर इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे, आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार