लखनऊ: प्रमुख सचिव ने किया आईटीआई अलीगंज का निरीक्षण, युवाओं से किया संवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास सुभाष चन्द्र शर्मा ने राजकीय आईटीआई का आज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण का फीडबैक, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास सुभाष चन्द्र शर्मा ने राजकीय आईटीआई का आज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण का फीडबैक, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से लिया। उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।

प्रमुख सचिव ने युवाओं को बताया कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रत्येक राजकीय आईटीआई में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने युवाओं को एक शिक्षक के रूप में पढ़ाया।

प्रमुख सचिव ने आईटीआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप न्यू एज कोर्स के बारे में युवाओं को बताया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि युवाओं को नयी तकनीकों में हुनरमंद बनाया जाय, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: चरण पादुका यात्रा के साथ हुआ भरतकुंड महोत्सव का शुभारंभ

संबंधित समाचार