लखीमपुर-खीरी: प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 11 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। फूलबेहड़ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबैला निवासी रामजीवन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। फूलबेहड़ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबैला निवासी रामजीवन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके पिता ने 33 एकड़ जमीन का सौदा 11 वर्ष पहले प्रॉपर्टी डीलर चंद्रप्रकाश अरोरा निवासी बाजपेई कॉलोनी से किया था। जमीन फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर खुर्द में है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: छठ पूजा को लेकर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन, शहर के अंदर नहीं आएंगे बड़े वाहन

जमीन हरगांव चीनी मिल के कर्मचारियों कर नाम थी। उसका उसका एग्रीमेंट प्रकाश अरोड़ा ने करा रखा था। चन्द्र प्रकाश अरोरा को पांच लाख रुपए बयाने के तौर पर दिया गया था। जमीन की कीमत पांच लाख 95 हजार रुपए तय हुई थी। 20 एकड़ जमीन उसके पिता के नाम कर दी। 13 एकड़ जमीन दलित के नाम थी। जो बाद में अनुमति कराकर बैनामा करवाने की बात कही गई। लेकिन उनका कब्जा दिला दिया गया। उसके पिता से पूरे पैसे ले लिए। बाद में अनुमति न होने पर वह जमीन एक दलित के नाम करा दी गई।

सभी ने मिलकर जमीन और पैसे हड़प लिया। इसकी जानकारी जब पीड़ित के परिवार को हुई तो बैनामा करा देने के आश्वासन पर मामले को टालते रहे। लेकिन जब काफी वक्त बीत गया तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में लड़की ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर फूलबेहड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- गोला पहुंचे सीएम योगी, बोले- छोटी काशी को सौंदर्यीकरण का रूप देने के लिए फिर आएंगे

संबंधित समाचार