इटावा: मां-बेटे ने एसएसपी आफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास
इटावा, अमृत विचार। ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों की दबंगई से परेशान होकर मां बेटे ने एसएसपी ऑफिस के बाहर केरोसीन का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। केरोसिन डालता देख मौके पर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। एसएसपी ऑफिस में मौजूद पुलिस कर्मियों ने मां बेटे को दौड़कर बचाया। घटना के समय एसएसपी …
इटावा, अमृत विचार। ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों की दबंगई से परेशान होकर मां बेटे ने एसएसपी ऑफिस के बाहर केरोसीन का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। केरोसिन डालता देख मौके पर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। एसएसपी ऑफिस में मौजूद पुलिस कर्मियों ने मां बेटे को दौड़कर बचाया। घटना के समय एसएसपी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने पीड़ित मां बेटे को समझा बुझाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए। पीड़ित की सुनवाई न करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत विजयपुरा गांव निवासी मीरा देवी और पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग उनके साथ घर में घुसकर मारपीट करते हैं। शिकायत करने पर थाना पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती। संबंधित चौकी का एक सिपाही दबंगों के साथ मिलकर उन्हें परेशान करता है। सिपाही उनसे एक मोबाइल की मांग कर रहा है। चौकी का सिपाही भी दबंगों के साथ मिला हुआ है। गांव के इन दबंगों को प्रधान सत्ताधारी पार्टी से जुड़े स्थानीय नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने कहा कि इनकी समस्या का निराकरण कराया जा रहा है जो भी तहरीर लिख कर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
