मुरादाबाद: पुलिस ने जिसे दौड़ाकर दबोचा उसे छुड़ाने आए जिला पंचायत सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हत्या के प्रयास के एक आरोपी को थाने से ही छुड़ाकर ले जाने की मंशा मंगलवार को अधूरी रह गई। कटघर पुलिस की दो टूक ने जिला पंचायत के एक सदस्य को बैकफुट पर धकेल दिया। थाने से उल्टे पांव उन्हें वापस होना पड़ा। दरअसल 16 अक्टूबर को कटघर थाना क्षेत्र के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हत्या के प्रयास के एक आरोपी को थाने से ही छुड़ाकर ले जाने की मंशा मंगलवार को अधूरी रह गई। कटघर पुलिस की दो टूक ने जिला पंचायत के एक सदस्य को बैकफुट पर धकेल दिया। थाने से उल्टे पांव उन्हें वापस होना पड़ा।
दरअसल 16 अक्टूबर को कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर धोबी वाली मिलक निवासी यासीन का बेटा नदीम गांव में ही साइकिल का करतब देखने गया था। वहां कुछ लोगों ने युवक की कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में नदीम घर लौट गया।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: शूटिंग में मुरादाबाद की 23वीं वाहिनी पीएसी को मिला पहला स्थान

कुछ लोगों ने अचानक आरोपियों ने उसके घर धावा बोल दिया। हमलावरों ने युवक से पहले मारपीट की। फिर ईंट से हमला बोला। हमले में युवक के सिर व आंख पर चोटें आई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की आंख फोड़ने की कोशिश की। युवक को पीट कर अधमरा कर दिया गया। पिता यासीन की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी रशिद, सलमान, छोटू, इंतजार, रुस्तम, आसिफ, शाकिर और मुस्तकीम के खिलाफ प्राण घातक हमले के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरोपी सलमान का लोकेशन लिया। फिर उसे गिरफ्तार करने गांव पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी खेतों के रास्ते भागने लगा। सिपाहियों ने एक किमी पीछा करने के बाद सलमान को दबोच लिया। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। जिला पंचायत के एक सदस्य हयलावर का पैरोकार बनकर थाने पहुंचे। उन्होंने सलमान को थाने से ही छोडने की सिफारिश की। पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगा। जिला पंचायत सदस्य को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में है।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: साइबर ठगों से पुलिस ने वापस कराए छह लाख रुपये, पीड़ितों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

संबंधित समाचार