गैंगस्टर विकास दुबे की लखनऊ और कानपुर में ईडी ने 28 संपत्तियों को किया जब्त
अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। गैंगस्टर विकास दुबे की 10.12 करोड़ रुपए की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियां लखनऊ और कानपुर में हैं। जिसे विकास दुबे ने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर खरीदा था। ईडी को तलाशी अभियान के दौरान दुबे …
अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। गैंगस्टर विकास दुबे की 10.12 करोड़ रुपए की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियां लखनऊ और कानपुर में हैं। जिसे विकास दुबे ने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर खरीदा था। ईडी को तलाशी अभियान के दौरान दुबे की 28 से अधिक अवैध संपत्तियां मिली थीं। जो आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित की गई थी।
विकास दुबे तीन जुलाई 2020 के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी था, जिसमें उसके घर पर छापा मारने गए आठ पुलिस कर्मियों की उसने और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के एक हफ्ते के भीतर विकास दुबे और उसके गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। ईसीआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अर्जित अवैध लाभ से संपत्ति खरीदने आदि के अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पीएमएलए-2002 के तहत आगे की जांच शुरू की।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 के तहत जांच के दौरान 10.12 करोड़ रुपये की सम्पत्ति की पहचान व सत्यापन किया गया। इसमें विकास दुबे, उनके परिवार के सदस्य, जयकांत बाजपेयी व उनके परिवार के सदस्य समेत अन्य सहयोगियों की आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित अपराध की आय से अर्जित सम्पत्तियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-गैंगस्टर विकास दुबे के फाइनेंसर के घर में रह रहे 3 पुलिसकर्मी निलंबित, छापेमारी में खुलासा
