रायबरेली: पीआरडी जवान से ड्यूटी के लिए मांगी रिश्वत , आडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। प्रांतीय रक्षा दल के एक जवान से ड्यूटी के लिए अधिकारी ने रिश्वत मांगी है। रिश्वत मांगने जा आडियो वायरल हुआ है। मामले में डीएम से शिकायत भी की गई है। मामला प्रांतीय रक्षा दल के जवान यशपाल का है। यशपाल मूल रूप से बछरावां के रहने वाले है। उनकी सुरक्षा ड्यूटी …

रायबरेली, अमृत विचार। प्रांतीय रक्षा दल के एक जवान से ड्यूटी के लिए अधिकारी ने रिश्वत मांगी है। रिश्वत मांगने जा आडियो वायरल हुआ है। मामले में डीएम से शिकायत भी की गई है।

मामला प्रांतीय रक्षा दल के जवान यशपाल का है। यशपाल मूल रूप से बछरावां के रहने वाले है। उनकी सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के नाम पर एक व्यक्ति उनसे पैसे मांगने पहुंचा तो पीआरडी जवान ने सीधे जिला युवा कल्याण अधिकारी को फोन मिला दिया और उनसे सवाल किया है कि ये व्यक्ति पैसा मांग रहा है।

जवाब में पीआरडी जवान से कहा गया कि उसको पैसा नहीं देना है , मैं शाम को एक आदमी भेजूंगा , उसे पैसा देना है। इस वार्तालाप का आडियो इंटरनेट मिडिया के वायरल हो गया है। उसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित पीआरडी ने मामले में डीएम को एक शिकायती पत्र भी सौंपा हैं। उधर जिला युवा कल्याण अधिकारी मुन्नूलाल का कहना है कि आरोप निराधार है, कुछ जवान खुरापात करते हैं, ये सब उनकी शरारत है।

ये भी पढ़ें-Makeup Hacks: घर पर बनाएं मेकअप रिमूवर, इन चीजों का करें इस्तेमाल

संबंधित समाचार