बाराबंकी: धूमधाम से निकाली गई नारायणी मंगल यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हैदरगढ़ /बाराबंकी। श्री राणी दादी सती जी के सैकड़ों भक्तों ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास, गाजे-बाजे के साथ हैदरगढ़ कस्बे के राम लीला परिसर से श्री नारायणी मंगल शोभायात्रा बुधवार सुबह निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे हैदरगढ़ कस्बे का भ्रमण करते हुए अंत में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर आकर ग्राम्यांचल महाविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम …

अमृत विचार, हैदरगढ़ /बाराबंकी। श्री राणी दादी सती जी के सैकड़ों भक्तों ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास, गाजे-बाजे के साथ हैदरगढ़ कस्बे के राम लीला परिसर से श्री नारायणी मंगल शोभायात्रा बुधवार सुबह निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे हैदरगढ़ कस्बे का भ्रमण करते हुए अंत में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर आकर ग्राम्यांचल महाविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में पहुंची।

इस दौरान श्री राणी सती जी के भक्तों ने दादी जी के भक्ति में डीजे पर बज रहे सुंदर भजनों को सुनकर नृत्य रहे थे। इसके अलावा बैंड , भांगड़ा बाजे पर भी सैकड़ों भक्त नृत्य करते देखे गए । इस कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार झुनझुनवाला सभी शोभा यात्रा में शामिल लोगों का नेतृत्व कर रहे थे।

कस्बा चौकी इंचार्ज हैदर गढ़ संतोष कुमार राय भी अपने दलबल सहित शोभायात्रा में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे रहे। श्री नारायणी सती मंगल शोभायात्रा में प्रमुख रूप से टिंकू अवस्थी, पप्पू अग्रवाल, आशुतोष अल्लू अग्रवाल, जितेंद्र सिंगल, शिव कुमार चतुर्वेदी, देवा नंद पांडे, सौरव मिश्रा, राजू अग्रवाल, पप्पू दीक्षित, गणेश अग्रवाल, संजीव गोयल, झबरे अग्रवाल, सियाराम अग्रवाल शिव बहादुर सिंह आदि लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन का आगाज मध्य प्रदेश की शैला गेड़ी नृत्य से हुआ

संबंधित समाचार