अरुणाचल प्रदेश के नए हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो’, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के नए हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर’ होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। ईटानगर के होलोंगी में इस नए हवाई अड्डे को 646 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से …

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के नए हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर’ होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। ईटानगर के होलोंगी में इस नए हवाई अड्डे को 646 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा विकसित किया जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर’ रखने को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें- शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 12 पैसे फिसलकर 82.71 प्रति डॉलर पर पहुंचा, सेंसेक्स 140 अंक गिरा

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर’ रखने का प्रस्ताव पारित किया था। बयान में कहा गया कि यह नाम ‘राज्य की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति लोगों की श्रद्धा को दर्शाता है। केंद्र सरकार ने जनवरी, 2019 में हवाई अड्डे के विकास को अपनी ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दी थी।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 30 दिन में 5जी नेटवर्क पर ग्राहकों का आंकड़ा 10 लाख के पार हुआ: एयरटेल

 

संबंधित समाचार