अयोध्या: बन रहे राम मंदिर के दरस को उत्सुक दिखे श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सुप्रीम फैसले के बाद अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में अलग ही जोश नजर आया। 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने दूर-दराज से राम नगरी पहुंचे परिक्रमार्थी व श्रद्धालु राम मंदिर निर्माण को लेकर गदगद व भावुक दिखे। परिक्रमार्थियों का कहना है कि …

अयोध्या, अमृत विचार। सुप्रीम फैसले के बाद अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में अलग ही जोश नजर आया। 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने दूर-दराज से राम नगरी पहुंचे परिक्रमार्थी व श्रद्धालु राम मंदिर निर्माण को लेकर गदगद व भावुक दिखे।

परिक्रमार्थियों का कहना है कि कई सालोंं के संघर्ष के बाद अयोध्या में बन रहा प्रभु राम का भव्य मंदिर सनातन, धर्म, संस्कृति का प्रतीक है। हम सब उसकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं। 14 कोसी परिक्रमा के बाद हम सभी लोग रामलला दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद लेंगे। परिक्रमार्थियों का कहना है कि परिक्रमा के बाद सरयू में स्नान कर आचमन भी करेंगे।

मऊ जनपद से पहली बार 14 कोसी परिक्रमा करने आई 50 वर्षीय मनोरमा सिंह का कहना है कि अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को देखने के लिए वह बहुत ही उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि रामनगरी में मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के विकास का जो खाका केंद्र व प्रदेश की सरकार खींच रही है। उससे अयोध्या को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिक्रमा को लेकर जो व्यवस्थाएं की गई हैं, बहुत की सराहनीय है।

मऊ जनपद से परिक्रमा करने आई 60 वर्षीय रमौती का कहना है कि वह पिछले वर्षों से परिक्रमा करने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आस्था के आगे उम्र गिरावट कभी आड़े नहीं आती। मन में आराध्य के लिए श्रद्धा भाव के साथ वह परिक्रमा कर रही हैं, उन्हें न तो थकान महसूस हो रही है और न ही कोई परेशानी। उनका कहना है कि प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसे देखने को मन उत्साहित है। उन्होंने कहा कि परिक्रमा के बाद व रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी और कार्तिम पूर्णिमा स्नान के बाद ही जाएंगी।

वहीं पश्चिमी बिहार से आये राजेंद्र दास का कहना है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है, हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। उनका कहना है कि मन यही उत्सुकता है कि भगवान राम जल्द से जल्द मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हो जाए और हम मंदिर में जाकर उनका दर्शन-पूजन कर सकें।

ये भी पढ़ें-कर्मचारी संघ का चुनाव : पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने भारत सिंह

संबंधित समाचार