हल्द्वानी: मोजे में छिपाकर बेचता था स्मैक, तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक को मोजे में छिपाकर तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर पर पुलिस को तब शक हुआ, जब वह चेकिंग कर रही पुलिस को देख कर भागने लगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपने हमराह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक को मोजे में छिपाकर तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर पर पुलिस को तब शक हुआ, जब वह चेकिंग कर रही पुलिस को देख कर भागने लगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपने हमराह कांस्टेबल पूरन मेहरा के साथ गश्त पर थे। उत्थान मंच के पास उन्होंने एसओजी के कांस्टेबल भानू प्रताप के साथ चेकिंग शुरू कर दी। तभी वहां एक स्कूटी सवार युवक पहुंचा और पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया और इस दौरान युवक कुछ फेंकने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ में मोजे थे और जब पुलिस ने मोजे खोल कर देखे तो उसमें से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक 22.4 ग्राम है। आरोपी ने अपना नाम करन सिंह अधिकारी (20) पुत्र स्व.गोपाल सिंह अधिकारी निवासी कोलटैक्स काठगोदाम बताया। उसने बताया कि वह स्मैक हाईडिल गेट पर काठगोदाम निवासी मोहित चौहान उर्फ गिल्लू के लाता है।

संबंधित समाचार