सप्लायर पर गिरी गाज : पांच लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, राठ, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के परा गांव निवासी सुनील कुमार लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पचास ग्राम स्मैक बरामद की है। तथा उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 5 लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी …

अमृत विचार, राठ, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के परा गांव निवासी सुनील कुमार लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पचास ग्राम स्मैक बरामद की है। तथा उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 5 लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है।

प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार लोधी के ऊपर जनपद एवं गैर जनपद के विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का मेडिकल परीक्षण करा जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- वारदात : बदमाशों ने मार्बल व्यापारी से की एक लाख रुपये की लूट

संबंधित समाचार