हादसा : भरभराकर गिरी मकान की छत , भतीजे की मौत चाचा घायल
अमृत विचार, अतरौली/ हरदोई। थानाक्षेत्र अतरौली के ग्राम सिंहपुर में बुधवार को पक्के कमरे की छत भरभराकर गिर जाने से मलबे में भतीजे की दबकर मौत हो गई वहीं चाचा गम्भीर रूप से घायल हो गया । सिंहपुर निवासी केशनपाल ने बताया पुत्र महेश बुधवार की दोपहर छत की सफाई कर रहा था और पोता …
अमृत विचार, अतरौली/ हरदोई। थानाक्षेत्र अतरौली के ग्राम सिंहपुर में बुधवार को पक्के कमरे की छत भरभराकर गिर जाने से मलबे में भतीजे की दबकर मौत हो गई वहीं चाचा गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
सिंहपुर निवासी केशनपाल ने बताया पुत्र महेश बुधवार की दोपहर छत की सफाई कर रहा था और पोता भैयालाल उर्फ सूरज 12 छत पर खड़ा था उसी दौरान कमरे की छत भरभराकर गिर गई ।
छत के मलबे में दबने से भैयालाल उर्फ सूरज 12 की मौके पर ही मौत गई । ग्रामीणों ने आनन फानन में महेश को बाहर निकाला तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।
मृतक के पिता राकेश ने बताया भैयालाल प्राथमिक स्कूल परसा में कक्षा 5 का छात्र था । परिजनों का रो रो कर बुरा हो गया था । अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया थाने पर कोई सूचना नही है ।
यह भी पढ़ें:- अलीगढ़ में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरी, तीन बच्चों की हालत गंभीर
