हल्द्वानी: आज के दौर में स्किल्स है सफलता का मंत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। बदलते परिवेश में किस तरह से छात्र अपने को आने वाले कल के लिए तैयार रखें। इसके लिए हल्द्वानी से सटे शिक्षानगर लामाचौड़ स्थित आम्रपाली संस्थान में एक सेमीनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता सिलिकॉन वैली अमेरिका में तैनात आईटी एक्सपर्ट नवीन सिंह बिष्ट रहे। नवीन बिष्ट कमोला के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बदलते परिवेश में किस तरह से छात्र अपने को आने वाले कल के लिए तैयार रखें। इसके लिए हल्द्वानी से सटे शिक्षानगर लामाचौड़ स्थित आम्रपाली संस्थान में एक सेमीनार का आयोजन हुआ।

इस सेमिनार के मुख्य वक्ता सिलिकॉन वैली अमेरिका में तैनात आईटी एक्सपर्ट नवीन सिंह बिष्ट रहे। नवीन बिष्ट कमोला के रहने वाले हैं और मोटीवेशनल स्पीकर भी हैं। इस एक दिवसीय सेमीनार में छात्रों को कंप्यूटर टैक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर साइंस, मार्केट में तेजी से बदलते कारकों और उत्पादों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि अपने क्लाइंट को हमेशा अपडेट रखने के लिए क्या करना चाहिए। बिष्ट ने बताया कि सीमित संसाधनों में भी छात्र अपनी सोच और क्रिएटिव स्किल्स के माध्यम से भविष्य में बाजार में टिके रहने की सामर्थ्य हासिल कर सकते हैं।
इस दौरान छात्रों ने भी तमाम प्रश्न उनसे पूछे और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ और अन्य राज्यों की भांति प्रैक्टिकल और स्मार्ट क्लासेज जैसी सुविधाओं को बढ़ाने की मांग सरकार से की। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार पांडे, निदेशक आम्रपाली इंस्टिट्यूट, फैकल्टी सिद्धार्थ शर्मा, छात्र दीपक शर्मा, अमन, मनीषा नगरकोटी, गरिमा धपोला, तेजस्वनी आदि मौजूद रहे।
