कार्तिक पूर्णिमा स्नान : ट्रैक्टर-ट्राली पर लगाई गई सख्त पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब ट्रैक्टर-ट्राली से लाने और ले जाने वालों के लिए पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी कोतवाली और थानों के ज़िम्मेदारों को जारी किए निर्देश में कहा है कि किसी भी हालत में श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्राली से न आने दिया जाए। …

अमृत विचार, हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब ट्रैक्टर-ट्राली से लाने और ले जाने वालों के लिए पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी कोतवाली और थानों के ज़िम्मेदारों को जारी किए निर्देश में कहा है कि किसी भी हालत में श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्राली से न आने दिया जाए।

इधर बराबर ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से लोगों के हताहत होने की खबरें सुनने को मिल रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए ट्रैक्टर-ट्राली के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इतना ही घाटों पर नहीं स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी। एसपी ने सभी कोतवाली और थानों के ज़िम्मेदारों को जारी किए निर्देश में कहा है कि घाटों पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस जवानों को सख्ती के साथ तैनात किया जाए,।

अगर कोई भी श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्राली से लाता हुआ या ले जाता हुआ दिखाई दे,तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि होने वाले हादसों की रोक-थाम करने के लिए सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है। एसपी श्री द्विवेदी ने पुलिस के अलावा पब्लिक से भी अपील की है कि लोगों को इस बात के लिए जागरूक करें कि पुलिस का मददगार बन कर लोगों की ज़िंदगी को के लिए आगे आएं।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा मेले पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

संबंधित समाचार