चित्रकूट: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को तीर्थक्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाएं नक्शा
अमृत विचार चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को बहुआयामी और यात्रियों-श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। रामवनगमन से इसे जोड़ने की संभावनाएं टटोलने के बाद अब वह इसे तीर्थक्षेत्र के धार्मिक स्थलों से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। बुधवार को डीएम ने बेड़ी पुलिया, सीतापुर और रामघाट का मुआयना किया। …
अमृत विचार चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को बहुआयामी और यात्रियों-श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। रामवनगमन से इसे जोड़ने की संभावनाएं टटोलने के बाद अब वह इसे तीर्थक्षेत्र के धार्मिक स्थलों से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। बुधवार को डीएम ने बेड़ी पुलिया, सीतापुर और रामघाट का मुआयना किया।
डीएम ने एडीएम कुंवर बहादुर सिंह के साथ एसडीएम राजबहादुर, तहसीलदार राकेश कुमार पाठक व एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ को गूगल मैप बनाकर पूरी रिपोर्ट यूपीडा के माध्यम से शासन को भेजेने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा होने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तीर्थक्षेत्र के रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग एवं मध्यप्रदेश के तीर्थस्थलों से जुड़ जाएगा और श्रद्धालुओं को आनेजाने में सुगमता होगी। निरीक्षण के दौरान यूपीडा के अधिकारी भी मौजूद रहे।
