श्रीमदभागवत कथा : भगवान गिरिराज की परिक्रमा से पाप नष्ट होते हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। पक्का बाग ब्रह्मनगर में पूर्व श्रीमद भागवत महापुराण के पंचम दिवस आचार्य राकेश कुमार दुबे शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान की माखन चोरी की कथा लौकिक पारलौकिक सुख प्रदान करने वाली है । श्री गिरिराज अर्थात श्रीकृष्ण का स्वरूप ही है। भगवान गिरिराज की पूजा एवं दर्शन ,परिक्रमा करने से पाप …

अमृत विचार, इटावा। पक्का बाग ब्रह्मनगर में पूर्व श्रीमद भागवत महापुराण के पंचम दिवस आचार्य राकेश कुमार दुबे शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान की माखन चोरी की कथा लौकिक पारलौकिक सुख प्रदान करने वाली है ।

श्री गिरिराज अर्थात श्रीकृष्ण का स्वरूप ही है। भगवान गिरिराज की पूजा एवं दर्शन ,परिक्रमा करने से पाप नष्ट होने के साथ साथ ही धन धान्य का लाभ मिलता है।

आस्था एवं विश्वास के साथ गिरिराज भगवान की पूजा दर्शन परिक्रमा करने से मनोकामना पूरी होती है। कार्यक्रम में सहायक व्यास शिवम दुबे भी भक्तों को कथा का रसपान करा रहे हैं।

कथा संयोजक जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर के प्रवक्ता जगत नारायण दुबे, श्याम करण सिंह राजावत, राहुल कुमार और अनिल कुमार दुबे ने सभी श्रद्घालुओं से कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें:- श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ : भक्तों के विश्वास की रक्षा परमात्मा स्वयं करते हैं : कथाव्यास

संबंधित समाचार