अमरोहा: गंगा की रेती में उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का रेला, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर पहुंच रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में स्नान कर पुण्य लाभ कमाने के लिए श्रद्धालुओं के काफिले तिगरी धाम पहुंचने लगे हैं। बुधवार को गजरौला-तिगरी मार्ग पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार रही। हर-हर गंगे के जयकारों संग मेले में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ रही है। गंगा की रेती में …

अमरोहा, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में स्नान कर पुण्य लाभ कमाने के लिए श्रद्धालुओं के काफिले तिगरी धाम पहुंचने लगे हैं। बुधवार को गजरौला-तिगरी मार्ग पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार रही। हर-हर गंगे के जयकारों संग मेले में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ रही है। गंगा की रेती में दूर-दूर तक तंबू ही तंबू नजर आ रहे हैं। तंबूओं का शहर बसने के साथ मेले में झूले, दुकानें सजने लगी हैं। आठ नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: जुआ खेलने का वीडियो वायरल करने वाले ने पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप

31 अक्टूबर से ही धीरे -धीरे श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। लेकिन मंगलवार को और ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला पतित पावनी गंगा की रेती में पहुंचने लगा। गजरौला से लेकर तिगरी तक रास्ते में श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियां नजर आ रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया और देर रात तक जारी रहेगा।

बुधवार को दिन भर श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचकर अच्छी जगह पर अपने तंबू लगाने में जुटे रहे। इसके बाद ही गंगा में स्नान का सिलसिला भी शुरू हो गया। मेला स्थल पर गंगा स्नान कर खिचड़ी का आंनद ले रहे हैं। बच्चे भी गंगा की रेती में खेलते नजर आए। चाय, पकौड़ी की दुकानें भी लगने लगीं हैं।

मेला स्थल रंगबिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है। इसे देखकर श्रद्धालु का उत्साह और बढ़ जाता है। रात्रि में मेले की छटा और सुंदर हो जाती है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। जगह-जगह बैरियर बनाए गए हैं। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस तैनात की गई है।

पांच ड्रोन करेंगे मेला की निगरानी
तिगरी गंगा मेले की निगरानी इस बार 22 सीसीटीवी कैमरे और पांच ड्रोन करेंगे। इसके लिए मेला कोतवाली में पहली बार बड़ा कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस पर मेले की पूरी जानकारी रहेगी। यहां से अधिकारी पूरे मेले पर नजर रख सकेंगे। मेला स्थल पर कैमरे लगाने का काम बहुत तेजी के साथ चल रहा है।

मेला स्थल पर लगे झूले
मेला स्थल पर गंगा की रेती में झूले भी लग कर तैयार हो गए हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही इनका पहिया भी घूमने लगेगा। बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ इन झूलों का आंनद लेते हैं। वीवीआईपी टेंट भी तैयार हो गए। मेला स्थल पर बड़ी संख्या में लगे तंबूओं से ऐसा लग रहा है कि मानो गंगा की रेती में शहर बस गया हो। पूरे आठ दिन तक श्रद्धालु गंगा की रेती में रहकर मेले का आंनद लेंगे।

स्नान करते समय गहरे पानी से बचें
अगर आप गंगा स्नान करने जा रहे हैं, तो सावधान होकर स्नान करें। क्योंकि गंगा में कहीं-कहीं पर गहरा जल है, हालांकि प्रशासन ने उन स्थानों पर बल्ली लगाई गई है और उस पर लिखा गया है कि यहां पर गहरा जल है। इसलिए पूरी सावधानी से स्नान करें। किसी प्रकार की

मेला स्थल पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मेला स्थल पर रोशनी की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चार नवंबर को मेले का आरंभ होगा—बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी।

तिगरी मेले में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूच कर रहे श्रद्धालु
हसनपुर- तिगरी गंगा मेले की ओर श्रद्धालुओं का रेला बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नगर के बाईपास मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लगी रही। सुरक्षा के लिए बाईपास पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। क्षेत्र से श्रद्धालु भी मेले में पहुंचने शुरू हो गए हैं। ग्रामीण अंचल के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान रखकर रवाना हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के काफिले एवं मेले के मद्देनजर नगर के बाईपास मार्ग पर कई स्थानों को चिह्नित कर पुलिस पिकेट तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: जुआ खेलने का वीडियो वायरल करने वाले ने पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव