बरेली: विश्वविद्यालय ने तैयारियां की शुरू, 29 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को होगा। राजभवन से इसकी संस्तुति हो गई है। विश्वविद्यालय में इसका पत्र भी पहुंच गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों से छात्रों की संख्या व अंक की जानकारी …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को होगा। राजभवन से इसकी संस्तुति हो गई है। विश्वविद्यालय में इसका पत्र भी पहुंच गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों से छात्रों की संख्या व अंक की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कैरिज एंड वैगन के 101 कर्मचारियों को पदोन्नति, आदेश जारी

महाविद्यालयों से भी इसकी जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी और उसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। टॉपर्स को दीक्षांत समारोह में पदक दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के अलावा अन्य अतिथि कौन शामिल होंगे, इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- बढ़ेगी ठंड तो कमजोर होगा डेंगू का डंक, तापमान घटने से घटेगा संक्रमण- विशेषज्ञ

संबंधित समाचार