आज का राशिफल। 03 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज पहले की गई मेहनत का आपको सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति समझे जाएंगे। कारोबार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। घर में सुख-शांति रहेगी। आप प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करना पसंद करेंगे। वृष आज कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। शुभ सूचना …

मेष

आज पहले की गई मेहनत का आपको सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति समझे जाएंगे। कारोबार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। घर में सुख-शांति रहेगी। आप प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करना पसंद करेंगे।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कुछ बातें जीवनसाथी को दुख पहुंचा सकती हैं। परिजन आपकी काफी सराहना करेंगे।

मिथुन

आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में आपको अतिरिक्त मेहनत और बदलाव लाना पड़ सकता है। परिवार के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं।

कर्क

आज आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। बीमारी पर धन खर्च होने की संभावना है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घरेलू कार्य के दौरान आपको चोट लग सकती है।

सिंह

आज कारोबार में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जॉब के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे।

कन्या

आज सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। अपने प्रोफेशन के प्रति काफी सकारात्मक रहेंगे। समय आपके पक्ष का रहने वाला है। प्रेम संबंधों को लेकर मर्यादित रहें।

तुला

आज गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। घर-परिवार में समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कंन्फ्यूज हो सकते हैं। अहं की भावना के कारण नजदीकी लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों पर कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा। करियर को लेकर आप कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं। हृदय रोगियों को थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें।

धनु

आज परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेंगी। फंसा हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आप सभी कार्यों में कुशलता का परिचय देंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाक़ात हो सकती है।

मकर

आज आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आकस्मिक गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ घूमने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ

आज व्यवसाय में विस्तार कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को समय से पूरा कर लेंगे। आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहें। आदर्शवादिता के कारण लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। आपको पुरस्कार भी मिल सकता है।

मीन

आज आय में कमी होने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के प्रति समर्पण भाव रखें। शाम के समय हल्का बुखार या कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपने मित्रों के साथ समय बिताना चाहिए।