70 वर्ष की उम्र में दिखाया जलवा, इंजीनियरिंग परीक्षा में 95 फीसदी अंक लाकर किया टॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। 70 वर्ष की उम्र में नारायण एस भट सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। नारायण एस भट ने 70 साल की उम्र में इंजीनियरिंग की डिप्लोमा परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने इस परीक्षा में कुल 94.88 फीसदी अंक हासिल किए हैं। नारायण सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम और समग्र श्रेणी में 10 वें स्थान …

बेंगलुरु। 70 वर्ष की उम्र में नारायण एस भट सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। नारायण एस भट ने 70 साल की उम्र में इंजीनियरिंग की डिप्लोमा परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने इस परीक्षा में कुल 94.88 फीसदी अंक हासिल किए हैं। नारायण सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम और समग्र श्रेणी में 10 वें स्थान पर रहे। रिटायर होने के बाद भी न उन्होंने अपनी पढ़ाई रोकी और न ही काम करना बंद किया। वर्तमान में भी वो सिविल कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

नारायण एस भट उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी (कर्नाटक) के रहने वाले हैं। इनका जन्म साल 1953 में हुआ था। भट ने 1973 में कारवार में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लिया था और दूसरी रैंक के साथ अपनी मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया। हालांकि, पढ़ाई को लेकर उनके अंदर का उत्साह आज भी वैसे का वैसा है। आज भी वह किसी आम छात्र की तरह हर रोज़ कॉलेज जाते हैं। उनके इस जज्बे को देख कर उनके आस पास के लोग तो उनसे प्रभावित होते ही हैं, लेकिन उनके इस कारनामें से भारत के तमाम युवा भी प्रभावित हो रहे हैं, जिन्होंने कभी अपने बुरे हालातों की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

70 साल के उम्र में टॉप की इंजीनियरिंग परीक्षा, हासिल किए 94.88 फीसदी अंक

नारायण एस भट के पास कई कंपनियों में काम करने का अनुभव है। उन्होंने देश के कई राज्यों में नौकरियां की हैं। नारायण एस भट साल 2008 में सोलारिस केमटेक लिमिटेड से रिटायर हुए हैं। हालांकि, इसके बाद भी वह सिरसी में ठेकेदार के रूप में काम करते रहे। नारायण एस भट के पास गुजरात के भूकंप त्रासदी के दौरान भी काम करने का अनुभव है।

नारायण एस भट की दो बेटियां हैं, इनमें से एक आयरलैंड में है और दूसरी अमेरिका में। सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी दोनों बेटियां इंजीनियर ही हैं। नारायण एस भट मीडिया से बात करते हुए बताते हैं कि उनके 67 साल की उम्र में कॉलेज जाने के निर्णय का उनकी पूरी फैमली ने स्वागत किया और सबने इसमें उनका पूरा साथ दिया।

ये भी पढ़ें : यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निकाला रोजगार का अवसर, 20 हजार पदों पर होने जा रही भर्ती

संबंधित समाचार