इटावा: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड
इटावा, अमृत विचार l जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर के 22 वर्षीय युवक ने शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताते है कि उक्त युवक के पास बुधवार की सुबह करीब 9 बजे फ़ोन आया था उसका शव घर से 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी …
इटावा, अमृत विचार l जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर के 22 वर्षीय युवक ने शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताते है कि उक्त युवक के पास बुधवार की सुबह करीब 9 बजे फ़ोन आया था उसका शव घर से 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग की डाउन रेलवे लाइन के खंबा नम्बर 1163/28 पर एक अज्ञात युवक के शव की सूचना पर जीआरपी से उपनिरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुँचे थे। घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। शव की शिनाख्त जैनपुर नागर गांव निवासी सुशील कुमार के बड़े पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक बल्लभगढ़ फरीदाबाद स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में नोकरी करता था। दीपावली पर वह अपने घर आया था और सुबह से ही वह लापता था सांयकाल लगभग 7 बजे उसका शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना घरवालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था तथा गांव मे अलग अलग तरीके के अटकले लगाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें-रायबरेली: तेज रफ्तार कार हाइवे पर पुलिया से टकराई , चालक की हालत गंभीर
