बहराइच: धान की कटाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के अहिरन पैरुआ गांव में खेत में धान की कटाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे किसान घायल हो गया। घायल किसान को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। मौके का वन कर्मियों ने मुआयना किया है। कतरनिया घाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम …

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के अहिरन पैरुआ गांव में खेत में धान की कटाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे किसान घायल हो गया। घायल किसान को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। मौके का वन कर्मियों ने मुआयना किया है।

कतरनिया घाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरुआ के मजरा अहिरन पैरूआ निवासी किसान रामेश्वर (45) पुत्र सत्तू का गांव के निकट खेत स्थित है। खेत में किसान धान की कटाई कर रहा था। तभी जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया। तेंदुआ ने किसान के हाथ को जबड़े में पकड़ कर हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। किसान को सभी ने सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ने बताया कि किसान पर तेंदुए ने हमला किया है। इसकी जानकारी डीएफओ को दी गई है।

ये भी पढ़ें-T20 World Cup : पाकिस्तान की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, ऑलराउंडर मोहम्मद हारिस किया गया शामिल, फखर जमान हुए बाहर

संबंधित समाचार