आगरा में बोले शिवपाल यादव- पार्टी तय करेगी तो लडूंगा मैनपुरी से चुनाव
आगरा, अमृत विचार। शिवपाल यादव ने आगरा में बड़ा बयान दिया है। यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया की तरफ से उन्हें मैनपुरी से चुनाव लड़ाया जाएगा तो वो चुनाव में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह …
आगरा, अमृत विचार। शिवपाल यादव ने आगरा में बड़ा बयान दिया है। यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया की तरफ से उन्हें मैनपुरी से चुनाव लड़ाया जाएगा तो वो चुनाव में हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव साल 2019 में मैनपुरी से सांसद चुने गए थे। हाल ही में उनका निधन हो गया है। उनके निधन के चलते रिक्त हुई इस संसदीय सीट पर चुनाव होना है। इसको लेकर ही शिवपाल यादव ने मीडिया को बयान दिया है। ये पूछे जाने पर कि क्या वो सपा में शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि समय आने पर सभी बातों का जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-चीनी दूत का बयान, कहा- भारत और चीन के बीच शुरू हो सीधी उड़ान सेवा
