एसआरएमएस में कोविड मरीजों की काउंसलिंग शुरु, चिकित्सक से मिल सकते हैं परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस मेडिकल कालेज ने अपने यहां भर्ती कोविड मरीजों की काउंसलिंग शुरू की है। यह जानकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.एसबी गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने को संकल्पबद्ध हैं। उन्हीं के निर्देश पर मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों का इंटर्नल …

बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस मेडिकल कालेज ने अपने यहां भर्ती कोविड मरीजों की काउंसलिंग शुरू की है। यह जानकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.एसबी गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने को संकल्पबद्ध हैं।

उन्हीं के निर्देश पर मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों का इंटर्नल फीडबैक लेने और उनकी काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड में दो ट्यूटर नियुक्त किये गये हैं। यह बारी बारी से अपनी ड्यूटी के दौरान वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज की काउंसिंग करेंगे। कोविड से संबंधित उनके सवालों का जवाब देकर उनका डर दूर करेंगे। मरीजों को दिये जा रहे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की गुणवत्ता भी देखेंगे।

मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी के साथ वार्ड और टायलेट की सफाई भी सुनिश्चित कराएंगे। मरीज से फीडबैक भी लेंगे। इसमें चादर बदलने, डाक्टरों के आने, समय पर दवा मिलने, ठीक से देखभाल होने, खाना समय से और पौष्टिक मिलने का फीडबैक प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। मरीजों के सुझाव भी मांगे जाएंगे और उन पर भी अमल किया जाएगा।

डा.गुप्ता ने कहा कि एसआरएमएस में मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उनके परिजनों को डाक्टर, वार्ड मैनेजर, मैट्रन आफिस द्वारा फोन पर दी जा रही है। अब परिजनों को व्यक्तिगत रूप से डाक्टर से मिलने की सुविधा भी दी जा रही है। कोई भी परिजन शाम 3 से 4 बजे के बीच मेडिकल कालेज के स्क्रीनिंग एरिया में संबंधित डाक्टर से अपने मरीज के संबंध में जानकारी ले सकता है।

संबंधित समाचार