विकास भवन में प्रशिक्षण : सीएससी संचालकों को सुझाए जरूरी टिप्स
अमृत विचार, बहराइच। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिले सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें जिले के 170 केंद्र संचालक उपस्थित हुए। सभी को केंद्र संचालन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत चल रही सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन …
अमृत विचार, बहराइच। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिले सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें जिले के 170 केंद्र संचालक उपस्थित हुए। सभी को केंद्र संचालन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत चल रही सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुआ।
सीएससी राज्य कार्यालय से आशुतोष सिंह, क्षितिज कुमार तिवारी व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने संचालको को सर्विसेज के बारे में कैसे कार्य करने की जानकारी दी। केंद्र संचालको की कार्यशाला में आये प्रतिनिधियों व राज्य कार्यालय से आये अधिकारियों का जिला प्रबंधक महेंद्र सिंह,अमित वर्मा ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।
इसके बाद केंद्र संचालकों को सीएससी राज्य कार्यालय से उपस्थित आशुतोष सिंह ने प्रोजेक्टर द्वारा प्रशिक्षित किया। जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत, बिजली बिल, स्वास्थ्य बीमा, इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस बैंकिंग सेवा आधार सेवा डॉक मित्र, डीजीपे, आईआरसीटीसी, लेबर रजिस्ट्रेशन, गैस बुकिंग, एनपीएस आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी से मिलने वाले कमीशन पर भी के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा इन सेवाओं से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया।
इस मौके पर ,आई सी आई लोम्बार्ड से चंदन सिंह,इंडिया फर्स्ट लाइफ से शुभम, केंद्र संचालक अब्दुला खान, अनुराग सैनी, सचिन मौर्या, इतलेश पटेल, सूरज, आशीष सहित जनपद के 170 से अधिक संचालको ने प्रतिभाग किया।जिला प्रबंधक महेंद्र सिंह ने सभी संचालको से अपने पंचायत के शेष लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही।
यह भी पढ़ें:- यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा के नए दिशा निर्देश बनाए, मांगे सुझाव
