राजस्व टीम करेगी राजस्व वसूली : पराली जलाते चार किसानों को पकड़ा, नोटिस जारी
अमृत विचार, बहराइच। पराली जलाने पर प्रतिबंध के बाद भी किसान खेत में जला रहे हैं। कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चार किसानों को पराली जलाते पकड़ा है। जिन्हे नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वसूली के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया गया है। एनजीटी एवं शासन द्वारा पराली जलाना दण्डनीय …
अमृत विचार, बहराइच। पराली जलाने पर प्रतिबंध के बाद भी किसान खेत में जला रहे हैं। कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चार किसानों को पराली जलाते पकड़ा है। जिन्हे नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वसूली के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया गया है।
एनजीटी एवं शासन द्वारा पराली जलाना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है।
इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देश पर जनपद में पराली एवं फसल अवशेष जलाये जाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत कृषि, राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास व अन्य विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण रहकर कृषकों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा रात्रि कालीन में सेटेलाइट के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
पराली जलाने की घटना प्रकाश में आने पर ग्राम पंचायत रामगढ़ी विकास खण्ड रिसिया के हैदर पुत्र अजीमुल्ला, ग्राम पंचायत भगईदासपुरवा के रामजी लाल आर्य पुत्र होलीराम तथा लालपुर शिवपुर के ग्राम धनौलीखुर्द विकास खण्ड रिसिया के कमलेश कुमार पुत्र मेढ़ई लाल को भ्रमण कर रही टीम ने मौके पर पकड़ा।
पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत दंड का नोटिस दिया गया। जिसकी वसूली राजस्व वसूली के रूप में की जायेगी। उधर जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि पराली एवं फसल अवशेष जलाये नहीं गौशालाओं को दान करें, सड़ाकर कम्पोस्ट खाद बनाये या बिक्री कर इसका अर्जित आय भी अर्जित करे।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पराली मत जलाओ…मंदिर-मस्जिद से होता है ऐलान, किसानों को कर रहे जागरूक
