खुदकुशी : मां ने नहीं दिया किराया, तो बेटे ने लगाया फंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। मुंबई जाने के लिए बेटे ने मां से दो हजार रुपयों की मांग की। मां ने रुपया देने से इनकार कर दिया। शाम को शराब के नशे में घर आया युवक अपने कमरे में सो गया और रात को छत के छलले पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लगी। सुबह होने …

बांदा, अमृत विचार। मुंबई जाने के लिए बेटे ने मां से दो हजार रुपयों की मांग की। मां ने रुपया देने से इनकार कर दिया। शाम को शराब के नशे में घर आया युवक अपने कमरे में सो गया और रात को छत के छलले पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लगी। सुबह होने पर जब बेटा देर तक बाहर नहीं निकला तो मां ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो बेटे का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शहर के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी सचिन (22) पुत्र हीरालाल तकरीबन दो महीना पहले बंगलौर से वापस अपने घर आया था। वह बंगलौर में रहकर काम करता था। इसके साथ ही वह शराब पीने का आदी था। सचिन की मां लक्ष्मी घर में ही छोटी किराना की दुकान करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है।

कुछ दिन पूर्व सचिन ने शराब के नशे में अपनी मां की किराना दुकान का सामान फेंक दिया था। शराब पीने के बाद तमाम हरकतों से मां परेशान थी। बुधवार को सचिन ने अपनी मां से दो हजार रुपए की मांग की। कहा कि उसे मुंबई जाना है। चूंकि सचिन शराब पीने का आदी था, इसलिए मां ने रुपया देने से मना कर दिया। बुधवार शाम के समय शराब के नशे में सचिन घर आया और कमरे चला गया। वहां पर रात में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां लक्ष्मी ने बताया कि मृतक पांच बेटों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:- खुदकुशी : फसल की पैदावार कम होने से आहत किसान ने दी जान

संबंधित समाचार