गंदगी हटाओ झाडूं चलाओ पदयात्रा निकाले जाने पर आप कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार अमृत विचार। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को राजधानी लखनऊ के घंटाघर से अहियागंज तक गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाली जानी थी. पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा निकालने का विरोध किया लेकिन कार्यकर्ता पदयात्रा को निकाले जाने को …

अमृत विचार अमृत विचार। आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को राजधानी लखनऊ के घंटाघर से अहियागंज तक गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाली जानी थी. पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा निकालने का विरोध किया लेकिन कार्यकर्ता पदयात्रा को निकाले जाने को लेकर अड़े रहे इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं के बीच नोंक झोंक भी हुई इसके बाद सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में जगह जगह कूड़े के ढेर है सड़कों की सफाई नहीं होती है नाले चोक है शहर के तमाम ऐसे क्षेत्र जहां गंदगी की वजह से बीमारियां पनप रही है लोग ऐसी गंदगी में रहने को मजबूर हैं नगर निगम प्रशासन अपने काम को ठीक ढंग से कार्यान्वित नहीं कर पाया है जिससे लोगों में गुस्सा है । आम आदमी पार्टी की गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा को जनता का समर्थन मिला है।

अरविंद केजरीवाल के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल से जनता प्रभावित है इसलिए आप का जनाधार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर एक साफ-सुथरी व्यवस्था को स्थापित करना ही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। गंदगी हटाओ झाडू चलाओ पदयात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष सूरज प्रधान ने बताया कि प्रान्त के सभी जनपदों में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ

पदयात्रा जोरदार तरीके से निकाली जनता का इसमें सहयोग और समर्थन भी प्राप्त हुआ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने कई जनपदों में निकाली जा रही पदयात्रा को रोकने का प्रयास किया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार की यह तानाशाही आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

आप उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार 3 नवंबर से 10 नवंबर तक चलने वाला गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान शुरू हो चुका है। आज की पदयात्रा में जिला महासचिव शबिना सद्दिकी, क़मर अब्बास, असद अब्बास , एडवोकेट अमित चौपड़ा,सैय्यद मोहम्मद तक़ी, फकरूल इस्लाम, पकज यादव, सैय्यद मोहम्मद तक़ी, गुड़िया सिह, शुभम कुमार आंनद,राकेश सिंह मदन , शाहनवाज खान, बंटी, भोला रावत, गीतांजली, प्रखर श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, सुभाषनी मिश्रा, राहुल कश्यप, किरन कन्नौजिया, अशुल यादव, शैलेंद्र यादव, अमित मौर्या, संदीप कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।

ये भी पढ़े-: आम आदमी पार्टी के नेता का विवादास्पद बयान, शराब बुरी चीज नहीं, डॉक्टर और अधिकारी भी पीते हैं

संबंधित समाचार