मुरादाबाद : बाल विवाह के आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
मुरादाबाद,अमृत विचार। 11 वर्षीय बच्ची का निकाह कराने के आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गुलडिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति को बताया कि उसकी 11 वर्षीय …
मुरादाबाद,अमृत विचार। 11 वर्षीय बच्ची का निकाह कराने के आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गुलडिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति को बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी का निकाह कर दिया गया है। दामाद शलील पुत्र जमील निवासी ग्राम कापडेल की मिलक मोकलपुर पाण्डे थाना मूंढापांडे ने नाबालिग पुत्री को निकाह की आड़ में 25 हजार रुपए में बेच दिया।
शिकंजा
- बाल कल्याण समिति के आदेश पर पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई
- पीड़िता का मेडिकल कराएगी बाल कल्याण समिति
23 अक्टूबर को फैसल पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम आंवला घाट थाना मूंढापांडे के साथ नाबालिग का निकाह जामा मस्जिद के इमाम अमजद रजा निवासी ग्राम गुलडिया ने पढ़ाया। मोहम्मद जान निवाली ग्राम आंवला घाट के घर पर महफूज पुत्र दुल्हा की मौजूदगी में नाबालिग का निकाह हुआ। इस सनसनीखेज घटना का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश मूंढापांडे पुलिस को दिया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है।
हिस्ट्रीशीटर से दोस्ती में कानून दरकिनार
नाबालिग के पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है। पीड़ित ने बताया कि निकाह की घटना प्रकाश में आने के बाद 20 अक्टूबर को ही वह तहरीर लेकर करणपुर चौकी पहुंचा था। वहां पीड़ित की वेदना सुनने की बजाय पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित के मुताबिक उसका दामाद हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। ऐसे में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में उसकी पैठ है। पहचान के ही बल पर आरोपी सनसनीखेज घटना पर 10 दिन तक पर्दा डालने में सफल रहा। पीड़ित के मुताबिक चौकी की कमान संभालने वाले दरोगा ने कार्रवाई की बजाय उसे दुत्कार कर भगा दिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महापौर सीट का आरक्षण तय नहीं, दावेदार तैयार
