बलिया: सड़क हादसे में गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत, चार घायल
बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बडसरी गांव के समीप शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो द्वारा ई रिक्शा को टक्कर मारने से गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत हो गई तथा चार महिलाएं घायल हो गई। पुलिस के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर बडसरी गांव के समीप …
बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बडसरी गांव के समीप शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो द्वारा ई रिक्शा को टक्कर मारने से गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत हो गई तथा चार महिलाएं घायल हो गई। पुलिस के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर बडसरी गांव के समीप शुक्रवार की तड़के एक ई रिक्शा को तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने मार दी।
जिसमें चम्पा देवी (65) की मौत हो गई तथा चार महिलाएं घायल हो गई। पुलिस के अनुसार सभी महिलाएं छोटकी सेरिया गांव से ई रिक्शा में सवार होकर एकादशी पर्व पर गंगा स्नान के लिए बलिया जा रही थी। सभी घायलों को पीएचसी बांसडीह में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: खेत जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
