बहराइच: नेपालगंज के लिए रवाना हुई निशान यात्रा, शामिल हुए सैकड़ों लोग
अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। कार्तिक माह की एकादशी को लेकर शुक्रवार को रूपईडीहा कस्बे में निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। निशान यात्रा कस्बे से होकर नेपाल के लिए रवाना हुई। भारत नेपाल सरहदी सीमा क्षेत्र के रुपईडीहा कस्बे में श्याम भक्तों की ओर से कार्तिक महीने की एकादशी को …
अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। कार्तिक माह की एकादशी को लेकर शुक्रवार को रूपईडीहा कस्बे में निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। निशान यात्रा कस्बे से होकर नेपाल के लिए रवाना हुई।
भारत नेपाल सरहदी सीमा क्षेत्र के रुपईडीहा कस्बे में श्याम भक्तों की ओर से कार्तिक महीने की एकादशी को निशान यात्रा का आयोजन किया गया। श्याम भक्त मंडल की ओर से संतोषी माता मंदिर रुपईडीहा से सुबह सात बजे श्री श्याम मंदिर नेपालगंज तक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
निशान यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्ग नेशनल हाईवे 927 मार्ग से सेंट्रल बैंक चौराहा होते हुए श्याम जयकारों की धुन में भ्रमण करते हुए भारत नेपाल मुख्य द्वार पार करके नेपालगंज पहुंचेगी। मुख्य आयोजक अमन मित्तल, जतिन अग्रवाल, सामर्थ अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल ने बताया निशान यात्रा एक तरह की पदयात्रा होती है। जिसमें भक्त अपने हाथों में श्री श्याम ध्वज हाथ में उठाकर श्याम बाबा को चढ़ाने नेपालगंज स्थित श्री श्याम मंदिर तक जा रहे हैं। इसे श्री श्याम ध्वज को निशान कहा जाता है।
निशान यात्रा में कस्बे के नरेश बंसल,अनिल अग्रवाल, विजय मित्तल, संतोष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, बंटी शर्मा, राजीव अग्रवाल, दीपक गोयल, दीपक अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-चित्रकूट: जिले में डीएफओ का पद समाप्त, अब होंगे उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व
