मुरादाबाद: बी.टेक के विद्यार्थियों को दिया इंडस्ट्री उपयोगी तकनीकों का ज्ञान
मुरादाबाद, अमृत विचार। एमआईटी कॉलेज में एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज डिपार्टमेंट द्वारा इंडस्ट्री इनसाइट शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता क्लाइंट सर्विसेज इंफोसिस यूएसए सीनियर डायरेक्टर अश्वनी नारंग ने बीटेक नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में विभिन्न कार्य क्षेत्रों व इनके अनुरूप स्किल्स की बारीकियां बताई। पाठ्यक्रम व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। एमआईटी कॉलेज में एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज डिपार्टमेंट द्वारा इंडस्ट्री इनसाइट शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता क्लाइंट सर्विसेज इंफोसिस यूएसए सीनियर डायरेक्टर अश्वनी नारंग ने बीटेक नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में विभिन्न कार्य क्षेत्रों व इनके अनुरूप स्किल्स की बारीकियां बताई।
पाठ्यक्रम व इंडस्ट्री के संबंध व उच्च शिक्षा से संबंधित गेट एग्जाम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने संशयो व प्रश्नों को वक्ता से पूछा। संस्थान के अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष सक्सेना ने इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन एमआईटी के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ नितिन कुमार अग्रवाल, डॉ मनीष सक्सेना, डॉ अनिमेष अग्रवाल, डॉ सचिन अग्रवाल, डॉ सुगंधा अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विकास भटनागर, सुचिता सक्सेना, एमआईटी के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: नगर निकाय चुनाव की समय से पूरी करें तैयारियां, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
