बाजपुर: यातायात व्यवस्था सुधारने को कोतवाल ने वाहनों से उतारी काली फिल्म
बाजपुर, अमृत विचार। बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने व अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। साथ ही अनेक वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार को कोतवाल …
बाजपुर, अमृत विचार। बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने व अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। साथ ही अनेक वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला गया।
शुक्रवार को कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी मार्गदर्शन में एसएसआई विक्रम सिंह धामी, कस्बा इंचार्ज भगवान गिरि गोस्वामी व एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी की अगुवाई में गठित पुलिस की टीमों ने भगत सिंह चौक, हल्द्वानी बस अड्डा, मुड़िया तिराहा आदि में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जोकि शुक्रवार को भी जारी रहा। अब तक 100 से भी अधिक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।
