यूपी में अब इस विधायक की रद्द हुई सदस्यता, इससे पहले आजम खान पर हो चुकी है कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। यूपी के एक और विधायक की सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। बड़ी बात ये कि सदस्यता गवांने वाले योगी सरकार के ही विधायक थे। मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक खतौली विधायक विक्रम सैनी की भी सदस्यता रद्द कर दी गई। पिछले दिनों कोर्ट ने विधायक को दो-दो साल की सजा …

अमृत विचार लखनऊ। यूपी के एक और विधायक की सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। बड़ी बात ये कि सदस्यता गवांने वाले योगी सरकार के ही विधायक थे। मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक खतौली विधायक विक्रम सैनी की भी सदस्यता रद्द कर दी गई। पिछले दिनों कोर्ट ने विधायक को दो-दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद ये एक्शन हुआ है। इससे पहले सपा के दिग्गज नेता आजम खान को भी इसी तरह के मामले में सदस्यता समाप्त की जा चुकी है। अब इस स्थिति में दोना सीटों पर उप चुनाव कराये जाने की तैयारी शुरू होगी।

ये है आरोपी विधायक का मामला
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान कवाल में सचिन और गौरव की हत्या के अगले दिन दो पक्षों के बीच हुए बवाल में नामजद खतौली विधायक विक्रम सैनी समेत 12 लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया था। दरअसल 27 अगस्त 2013 को कवाल कांड के बाद 28 अगस्त की शाम कवाल में तोड़फोड़ एवं मारपीट हुई थी। बाद में 29 अगस्त को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में जानसठ पुलिस ने विधायक विक्रम सैनी समेत 28 लोगों को आरोपी बनाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़े-: भाजपा भारी बहुमत से गुजरात में जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी: नड्डा

संबंधित समाचार