आज का राशिफल। 05 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। वृष आज संपंत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। …

मेष

आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें।

वृष

आज संपंत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कारोबार को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। उच्च शिक्षण संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी की परेशानियां दूर होंगी। आपको पिता के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए।

कर्क

आज बॉस से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

सिंह

आज नई संपत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। आपके बनते काम बिगड़ने की संभावना है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है।

कन्या

आज ऑफिस में काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

तुला

आज आपको नया रोजगार मिल सकता है। धैर्यवान होकर अपना काम करें। पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। जॉब में आपको नई टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। रक्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों और सुझाव की प्रशंसा होगी। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। किसी भी तरह के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें।

धनु

आज किसी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हो तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। परिवार के साथ समय अवश्य बिताएं।

मकर

आज व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पा लेंगे। आप कुछ नई स्किल सीख सकते हैं। दापंत्य जीवन सुखद रहेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे।

कुंभ

आज जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे।

मीन

आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी कार्यशैली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। परिवार के साथ उत्तम समय बिताएंगे। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी।