बांदा : डबल मर्डर से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाँदा, अमृत विचार। थाना बबेरू अंतर्गत ग्राम बेर्राव के मजरा अमरइहा पुरवा में डबल मर्डर से समूचे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो शराबियों ने घर में घुसकर हंगामा किया, विरोध करने पर गोली चला दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। इलाज …

बाँदा, अमृत विचार। थाना बबेरू अंतर्गत ग्राम बेर्राव के मजरा अमरइहा पुरवा में डबल मर्डर से समूचे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो शराबियों ने घर में घुसकर हंगामा किया, विरोध करने पर गोली चला दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। इलाज के लिये उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेर्राव ग्राम के मजरा अमरइहा पुरवा में रामभजन यादव व रामकरन यादव पुत्रगण नत्थू प्रसाद यादव एक ही परिवार के सगे पाटीदार थे। रात तकरीबन सवा दस बजे विपक्षी रामभजन यादव आदि ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा खड़ा कर दिया। विरोध होने पर विपक्षियों ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायर कर दिया, जिससे परिवार के शारदा प्रसाद यादव ( 50) पुत्र रामप्रसाद व छोटे लाल यादव (55) पुत्र चुनवा यादव की मौके पर ही मौत हो गयी।

अवधेश यादव पुत्र विजय बहादुर और करण यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव उम्र घटना में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र विपिन मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मुख्य अभियुक्त समेत दो की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य को हिरासत में लेने के लिये सघन तलाशी हो रही है। जल्द वे भी पकड़ जायेंगे।स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें:- वारदात : दो दिन से लापता युवक का पानी में पड़ा मिला शव

संबंधित समाचार