बहराइच : सीएम का उपहार लेकर मंदिर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जरवल, बहराइच। नगर में स्थित खाकी दास मंदिर के लिए दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री ने उपहार भेजा था। शनिवार को नायब तहसीलदार और लेखपाल उपहार लेकर पहुंचे। जिसमें भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति के साथ पूजन सामग्री थी। इसको लोगों ने सराहा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री …

अमृत विचार, जरवल, बहराइच। नगर में स्थित खाकी दास मंदिर के लिए दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री ने उपहार भेजा था। शनिवार को नायब तहसीलदार और लेखपाल उपहार लेकर पहुंचे। जिसमें भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति के साथ पूजन सामग्री थी। इसको लोगों ने सराहा।

दीपावली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरवल नगर पंचायत के अति प्राचीन बाबा खाकी दास मन्दिर में गिफ्ट पैक भिजवाया।जिसमे भगवान गणेश व माता लक्ष्मी के साथ पूजन सामग्री है।

बताते चले कि मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए गिफ्ट पैक को मन्दिर तक पंहुचाने के लिए मंदिर नायब तहसीलदार विजय कुमार व लेखपाल राम किशुन ने बताया कि पूरे तहसील में इस मंदिर के अलावा जनपद के कुछ मंदिरों को चिंहित किया गया था। जहाँ पर मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है जो मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी बाबा राजा गुप्ता,लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार अशोक सोनी, समाजसेवी श्रीओम जायसवाल, मंदिर के प्रबंधक विजय कसौधन,अध्यक्ष दीपक कसौधन,संजय कसौधन,मनोज गुप्ता,सूरज कसौधन,राजेश यादव आदि तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- बहराइच : डेढ़ माह संचालन के बाद ही बंद हो गई इंटरसिटी ट्रेन

संबंधित समाचार