बांदा: अखंड रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह ने यमुना किनारे बेंदाघाट पर अखंड रामायण का पाठ करवाया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। क्षेत्रीय जनता के साथ ही भारी मात्रा में सीमावर्ती जिले फतेहपुर के लोगों ने भी भंडारा छका। ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्धबाबा स्थान यमुना किनारे बेंदाघाट पर तिंदवारी के पूर्व विधायक …

बांदा, अमृत विचार। पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह ने यमुना किनारे बेंदाघाट पर अखंड रामायण का पाठ करवाया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। क्षेत्रीय जनता के साथ ही भारी मात्रा में सीमावर्ती जिले फतेहपुर के लोगों ने भी भंडारा छका।

ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्धबाबा स्थान यमुना किनारे बेंदाघाट पर तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया, जिसमें आसपास के क्षेत्र के काफी लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीमावर्ती जनपद फतेहपुर के भी काफी लोग मानस पाठ और भंडारे में शामिल हुए।

इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र, जयराम सिंह बछेउरा, शानू सिंह जौहरपुर, प्रकाश सिंह, राजा सिंह, राजा सिंह अध्यापक, शिवप्रकाश सिंह छोटे, विवेक कुमार सिंह पूर्व प्रधान बेंदा, शिव सिंह समेत सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रीय लोगों ने सिद्धबाबा पहुंचकर आशीर्वाद के साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य पुजारी स्वामी बजरंगा ने सभी कार्यक्रम सम्पन्न करवाये। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता दलपत सिंह ने आगंतुकों का स्वागत-अभिनंदन किया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह एवं प्रतिनिधि अनिरुद्ध सिंह नंदू ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें-बहराइच : सीएम का उपहार लेकर मंदिर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल

संबंधित समाचार