लखनऊ विश्वविद्यालय सेमिनार: कोरोना के बाद बढ़ा आनलाइन का बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से 5 नवंबर को “वेब डेवलपमेंट रोडमैप फॉर आई.टी” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता कॉग्निजेंट के सीनियर वेब डेवलपर सौरव सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण काल के बाद आनलाइन बाजार बढा है। वहीं इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रोफेसर …

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से 5 नवंबर को “वेब डेवलपमेंट रोडमैप फॉर आई.टी” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता कॉग्निजेंट के सीनियर वेब डेवलपर सौरव सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण काल के बाद आनलाइन बाजार बढा है। वहीं इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रोफेसर ए.के सिंह ने आनलाइन बाजार में कैरियर के बेहतर अवसर हैं। इस दौरान सौरव सिंह ने फ्रंट एंड, बैक एंड और फुल स्टैक डेवलपमेंट के फ़्रेमवर्क्स और उसके इंडस्ट्रियल स्कोप के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया की कोरोना काल के बाद से इंडस्ट्री में लगभग सभी कार्यों का संपादन ऑनलाइन माध्यम से होने के कारण वेब डेवलपमेंट के क्षेत्र में रोजगार के असीम अवसर पैदा हुए है और आईटी कंपनियां वेब डेवलपर के प्रोफाइल पर छात्रों का अच्छा पैकेज ऑफर कर रही है। वहीं कार्यक्रम के अंत में इंजीनियरिंग संकाय के डॉ हिमांशु पांडेय और स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर रवि सोनी , पूजा चौहान और अदिति प्रकाश ने भी चर्चा पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े-: लखनऊ विश्वविद्यालय: पेटिंग प्रतियोगिता में दिखी स्वच्छ भारत की तस्वीर

संबंधित समाचार