बरेली: दो लाख विद्युत उपभोक्ताओं के कट सकते हैं कनेक्शन, चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कनेक्शन लेने के बाद से बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। विभाग ने जनपद में ऐसे दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है। यह भी पढ़ें- बरेली: लकड़ी से लदे ट्रक की चपेट में आए दो सगे भाई, दोनों की मौत जनपद …

बरेली, अमृत विचार। कनेक्शन लेने के बाद से बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। विभाग ने जनपद में ऐसे दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: लकड़ी से लदे ट्रक की चपेट में आए दो सगे भाई, दोनों की मौत

जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जो बिजली तो फूंक रहे हैं, मगर बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जल्द ही ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 2 लाख 79 हजार 96 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक बिल जमा नहीं किया है। इसमें 4466 उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के शामिल हैं। शासन के निर्देश पर विभाग ने बकायेदारों को चिन्हित कर कनेक्शन काटने की कवायद शुरू कर दी है।

कनेक्शन लेकर बिजली का बिल आज तक जमा नहीं करने वालों की सूची तैयार की गई है। जल्द ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगीअशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता।

बिना बिजली के जगमग हो रहा संजय कम्यूनिटी हाल
सामाजिक संपर्क के लिए शहर में सार्वजनिक स्थानों की कमी है। संजय कम्यूनिटी हाल व आसपास के क्षेत्र का कायाकल्प किया जा रहा है। संजय कम्यूनिटी हाल में कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इस समय इसका बिजली कनेक्शन कटा हुआ चल रहा है। वह जनरेटर से रोशन हो रहा है।

दिवाली के बाद विभाग ने बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले माह एक लाख से अधिक बकाया पर संजय कम्यूनिटी हाल का कनेक्शन काट दिया गया था। यहां एक जादूगर ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थाई कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया था, मगर अफसरों ने पिछला बकाया होने की बात कहकर कनेक्शन देने से मना कर दिया। एसडीओ सिविल लाइंस विजय कुमार कन्नौजिया ने बताया कि संजय कम्यूनिटी हाल पर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिले के पांच ब्लॉकों में फैला डेंगू, संवेदनशील किया घोषित

संबंधित समाचार