क्या सानिया मिर्जा-शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं? सोशल मीडिया पर शादी टूटने की अटकलें तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में अटकलों का बााजार गर्म है। सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैल रही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही अलग होने जा रहे हैं। सानिया …

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में अटकलों का बााजार गर्म है। सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैल रही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही अलग होने जा रहे हैं। सानिया ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट से ही इन अटकलों को और हवा मिली है।

सानिया मिर्जा का पोस्ट
सानिया मिर्जा ने बेटे इजहान के संग एक क्यूट सी फोटो शेयर की और लिखा, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।’ फोटो में सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजहान नजर आ रहे हैं। इजहान उनकी नाक पर किस कर रहे हैं। सानिया ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था। टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?

बेटे के बर्थडे पर नहीं की थी पोस्ट 
पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को कथित तौर पर धोखा दिया। हालांकि दोनों ने अभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में शोएब मलिक और सानिया शादी के बंधन में बंधे थे। फिर शादी के दस साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने हाल ही में अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिका का जन्मदिन एक साथ मनाया था। शोएब मलिक ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी लेकिन सानिया ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं पोस्ट कीं। इसे लेकर भी दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये भी पढे़ं : ICC T20 WC: सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका बाहर, नीदरलैंड ने रखी पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार

संबंधित समाचार