अजब-गजब : नसबंदी के बाद भी महिला ने बेटी को दिया जन्म
अमृत विचार, बहराइच। जिले के मुगरिया गांव निवासी एक महिला ने जनवरी माह में रिसिया सीएचसी में नसबंदी कराया था। नसबंदी के बाद भी महिला ने बेटी को जन्म दे दिया। इसकी शिकायत पति ने सीएमओ से की है। काफी समय बीत गए हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिवपुर विकास खंड के …
अमृत विचार, बहराइच। जिले के मुगरिया गांव निवासी एक महिला ने जनवरी माह में रिसिया सीएचसी में नसबंदी कराया था। नसबंदी के बाद भी महिला ने बेटी को जन्म दे दिया। इसकी शिकायत पति ने सीएमओ से की है। काफी समय बीत गए हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम मुगरिया के मजरा डाडेपुरवा गांव निवासी शांति देवी पत्नी मुनीजर प्रसाद मौर्य ने 28 जनवरी 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में नसबंदी कराया था। मुनीजर ने बताया कि नसबंदी के बाद वह सभी हंसी खुशी जीवन चला रहे थे। तभी कुछ माह बाद पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी हुई।
पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसका कहना है कि पहले से दो बेटा और दो बेटी है। जिसके चलते उसने नसबंदी कराया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से पुनः गर्भपात हो गया। बेटी के जन्म होने पर वह शिकायत करने सीएचसी पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने नसबंदी का कागज निकलवाकर सीएमओ ऑफिस में पत्र दिया है। लेकिन समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पहले दे दिया सादा कागज
मुनीजर ने बताया कि जब पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। तब वह नसबंदी का कागज लेने सीएचसी गया। यहां पर मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने सादा कागज दे दिया। काफी दौड़ भाग करने के बाद तीन माह बाद उसे सही कागज दिया गया।
यह भी पढ़ें:- अजब-गजब : खुद की मौत के मातम के बीच जिंदा पहुंचा युवक
