बहराइच : लकड़ी लेने गई महिला की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पयागपुर, बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के मदनगरा मोड़ के पास बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला लकड़ी लाने गई थी। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा के मजरा मेडई पुरवा निवासी कोहली …

अमृत विचार, पयागपुर, बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के मदनगरा मोड़ के पास बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला लकड़ी लाने गई थी।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा के मजरा मेडई पुरवा निवासी कोहली देवी (70) पत्नी छोटूराम रविवार सुबह खाना बनाने के लिए लकड़ी का इंतजाम करने जा गई थी। थाना क्षेत्र के ग्राम मदनगरा निवासी विनोद के मकान के निकट पहुंची।

तभी महिला ने खंभे का सहारा लिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हादसे की जानकारी विद्युत उपकेंद्र को भी दी गई है। महिला की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत करंट लगने से हुई है।

यह भी पढ़ें:- हमीरपुर: प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात