Video: लैंडिंग के दौरान विक्टोरिया झील में गिरा यात्री विमान, जारी है रेस्क्यू अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डोडोमा। पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया में एक हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिर गया। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग विमान में सवार थे। विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। …

डोडोमा। पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया में एक हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिर गया। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग विमान में सवार थे। विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया।

तंजानिया एयरलाइन कंपनी प्रीसीजन एयर ने कहा कि विमान ने तटवर्ती शहर ‘दार एस सलाम’ से उड़ान भरी थी। मीडिया की खबरों में झील में काफी हद तक डूबे विमान की तस्वीर दिखाई गई है।

कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम मवापाघले ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मियों ने काफी लोगों को बचाया है। विलियम ने कहा, ‘‘जब विमान हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर था, तभी इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा। बरसात हो रही थी और विमान पानी में गिर गया। बचाव कार्य जारी है।’’

ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के सम्मान में आठ मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

संबंधित समाचार